फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   peace comitte meeting

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगाह, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई : डीएम

Fri, 22 Mar 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
peace comitte meeting
फोटो समाचार.............
विज्ञापन

होली, रमजान, ईद व गुड फ्राइडे के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार : डीएम
त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस की रहेगी चाकचौबंद व्यवस्था : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें होली रमजान, ईद व गुड फ्राइडे पर्व के मद्देनजर शांति-व्यवस्था के साथ आपसी सौहार्द और समरसतापूर्ण वातावरण में मनाने के लिए व्यापक विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पर्वों के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की है। विद्युत निगम को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान आने वाले लोकल फॉल्ट और ट्रांसफाॅर्मर संबंधी समस्याओं के त्वरित निपटान की तैयारी की गई है। सब स्टेशन में बिजली कटौती संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 8004930620 है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के लिए नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायती राज अधिकारी को सफाई के लिए निर्देशित किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में व्हाट्सएप नंबर 7071809799 पर मौके की तस्वीर व लोकेशन लैंडमार्क भेजकर सफाई कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के लिए व्हाट्सएप नंबर 8090445060 पर शिकायत कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की विशेष व्यवस्था की गई है। होली के दृष्टिगत पानी से जुड़ी समस्याओं के लिए 18001801382 टॉल फ्री नंबर अथवा 1533 पर शिकायत भी की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई जा रही है। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इमरजेंसी एंबुलेंस 108 नंबर व 102 नंबर सेवा सुचारु रूप से चलेगी।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि पर्वों पर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। नशे की हालत में कोई भी चालक ओवरस्पीडिंग या ट्रिपलिंग न करें, पुलिस यह सुनिश्चित करेगी। पुलिस होलिका दहन कमेटियों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अबीर-गुलाल और रंग से होली खेलने का अनुरोध किया। कहा कि शांति व्यवस्था से जुड़ी किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना 112 नंबर पर दी जा सकती है।

इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सीआरओ जेआर चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपेंद्रनाथ चौधरी, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, एसडीएम हरिशंकर लाल, एसडीएम रत्नेश तिवारी, एसडीएम गिरीश झा, सीओ संजय रेड्डी, डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय, डीपीओ कृष्णकांत राय सहित विभिन्न धर्मों के धर्माचार्य एवं अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed