{"_id":"576825f24f1c1b9a74b4811a","slug":"pds-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
बैतालपुर के नारायणपुर गांव की महिलाओं ने कोटेदार के समर्थन डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतालपुर ब्लॉक के दो गांव के लोगों ने राशन की दुकान को लेकर प्रदर्शन किया। एक गांव के लोग कोटा की दुकान निलंबित होने से नाराज थे तो दूसरे गांव के लोग कोटेदार की मनमानी से त्रस्त हैं। कोटेदार के पक्ष में आए लोगों ने एसडीएम सदर को और दूसरे गांव के कोटेदार से त्रस्त लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
बैतालपुर के नारायनपुर गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। गांव के सूर्यनारायण तिवारी, चन्नर चौहान, अलाउद्दीन, देवेंद्र भारती, संतोष, मनोज चौहान, विश्वनाथ सिंह, हिमाती देवी, रजावती देवी, सुग्गी देवी समेत 25 लोगों का कहना था कि गांव के कोटेदार मुस्तकीम की दुकान को ग्राम प्रधान, बगल के गांव के राशन दुकानदार और पूर्ति निरीक्षक मीरा राय की मिलीभगत से निलंबित कर दिया गया। दुकान की जांच करने पहुंची पूर्ति निरीक्षक के सामने ग्राम प्रधान ने गुंडई की थी।
उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बजाय राशन की दुकान को निलंबित किया गया है। दूसरे गांव में दुकान अटैच होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। गांव के लोगों ने एसडीएम सदर से खुद जांच कर दुकान को बहाल करने की मांग की है। वहीं, इसी ब्लॉक के बहोरपुर गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर कोटेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
डीएम को दिए गए ज्ञापन में गांव के लोगों का कहना है कि कोटेदार मनमानी करते हुए पिछले तीन महीने से राशन नहीं दे रहा है। इसके साथ ही गांव में कई अन्य समस्याएं भी हैं। जिनका निराकरण कराना जरूरी है। गांव के लोगों ने गांव में विद्यालय खोले जाने की भी मांग की है। प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान रतंजय यादव, पुष्पा देवी, सुरसती, शैलेंद्र, नरसिंह, सरवन, संतोष, सूरज, रामसिंगार, शीला, गोरख आदि रहे।