फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PDS protest

राशन की दुकान को लेकर प्रदर्शन

Mon, 20 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 20 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
PDS protest
बैतालपुर के नारायणपुर गांव की महिलाओं ने कोटेदार के समर्थन डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
बैतालपुर ब्लॉक के दो गांव के लोगों ने राशन की दुकान को लेकर प्रदर्शन किया। एक गांव के लोग कोटा की दुकान निलंबित होने से नाराज थे तो दूसरे गांव के लोग कोटेदार की मनमानी से त्रस्त हैं। कोटेदार के पक्ष में आए लोगों ने एसडीएम सदर को और दूसरे गांव के कोटेदार से त्रस्त लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


बैतालपुर के नारायनपुर गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। गांव के सूर्यनारायण तिवारी, चन्नर चौहान, अलाउद्दीन, देवेंद्र भारती, संतोष, मनोज चौहान, विश्वनाथ सिंह, हिमाती देवी, रजावती देवी, सुग्गी देवी समेत 25 लोगों का कहना था कि गांव के कोटेदार मुस्तकीम की दुकान को ग्राम प्रधान, बगल के गांव के राशन दुकानदार और पूर्ति निरीक्षक मीरा राय की मिलीभगत से निलंबित कर दिया गया। दुकान की जांच करने पहुंची पूर्ति निरीक्षक के सामने ग्राम प्रधान ने गुंडई की थी। 
विज्ञापन


उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बजाय राशन की दुकान को निलंबित किया गया है। दूसरे गांव में दुकान अटैच होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। गांव के लोगों ने एसडीएम सदर से खुद जांच कर दुकान को बहाल करने की मांग की है। वहीं, इसी ब्लॉक के बहोरपुर गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर कोटेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम को दिए गए ज्ञापन में गांव के लोगों का कहना है कि कोटेदार मनमानी करते हुए पिछले तीन महीने से राशन नहीं दे रहा है। इसके साथ ही गांव में कई अन्य समस्याएं भी हैं। जिनका निराकरण कराना जरूरी है। गांव के लोगों ने गांव में विद्यालय खोले जाने की भी मांग की है। प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान रतंजय यादव, पुष्पा देवी, सुरसती, शैलेंद्र, नरसिंह, सरवन, संतोष, सूरज, रामसिंगार, शीला, गोरख आदि  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed