फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pcsj

डूमवलर या के चंद्रप्रकाश तिवारी का सिविल जज में चयन

Sun, 21 Jul 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
pcsj
पीसीएस जे में चयन पर अरविंद का मुंह मीठा करते पिता सर्वजीत मद्देशिया - फोटो : SALEMPUR
फोटो समाचार
विज्ञापन

पीसीएस-जे में चुने गए देवरिया के पांच होनहार
गोविंदपुर के संदीप मणि, पुरवा के अश्वनी को मिली सफलता
सलेमपुर की प्रियंका, चंद्रप्रकाश और भटनी के अरविंद ने भी पाई कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/सलेमपुर/भटनी। जिले के मेधावियों ने फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पीसीएस-जे के घोषित परिणाम में पांच होनहारों का चयन हुआ है। उनकी उपलब्धि घर-परिवार और गांव के लोग गौरवान्वित हैं। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाईं और बधाइयां दीं।
बैतालपुर ब्लॉक के गोविंदपुर गांव निवासी संदीप मणि को पहले प्रयास में ही सफलता मिली है। सफल अभ्यर्थियों की सूची में उनका चयन 168वें स्थान पर है। बैतालपुर के ही थापर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया से इंटर के बाद संदीप ने गोरखपुर विवि से स्नातक और कुमायूं यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में अपर जिला जज बड़े भाई प्रदीप त्रिपाठी के साथ रहकर उन्होंने पीसीएस-जे की तैयारी की। सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। संदीप के चयन पर धनंजय मणि, राकेशधर द्विवेदी, विद्याशरण मणि, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, रामजियावन मणि, अमित त्रिपाठी, विकास आदि ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी। उधर, मेहड़ा पुरवा निवासी अश्वनी कुमार को भी परीक्षा में सफलता हासिल हुई है। गोरखपुर विवि से एलएलबी की पढ़ाई करने वाले अश्वनी वर्तमान में गोंडा में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां सीता देवी, बड़े भाई प्रकाश शर्मा, अस्मित शर्मा, मामा श्याम सहित परिवार, मित्रगण, अध्यापकों को दिया है। शानदार सफलता पर अश्वनी रौनियार एडवोकेट, नरेंद्र कुशवाहा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

सलेमपुर ब्लॉक के डुमवलिया ब्लॉक के डूमवलिया इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य स्व. जवाहर लाल तिवारी के पौत्र व प्रवक्ता ओंकार नाथ तिवारी गुड्डू के पुत्र चंद्र प्रकाश तिवारी को भी सफलता मिली है। नगर के लिटिल फ्लॉवर स्कूल से हाईस्कूल, सनबीम वाराणसी से इंटर और फिर बीए करने के बाद दिल्ली से कानून की पढ़ाई की। मझौलीराज निवासी रिटायर्ड तहसीलदार स्व. भृगुनाथ प्रसाद गुप्ता की पौत्री, गोरखपुर में सहायक संभागीय लेखा अधिकारी खाद्य विनोद कुमार गुप्ता व सुमन गुप्ता की पुत्री मनीषा गुप्ता का भी चयन पीसीएस-जे में हुआ है। भटनी नगर के हतवा वार्ड नंबर तीन निवासी अधिवक्ता सर्वजीत मद्धेशिया के पुत्र अरविंद की सफलता पर घर में जश्न का माहौल है। नगर के श्रीकृष्ण विद्या मंदिर से हाईस्कूल और सुभाष इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई के बाद अरविंद ने गोरखपुर विवि से कानून में स्नातक किया। दिल्ली विवि से एलएलएम और नेट, जेआरएफ भी क्वालीफाई किया। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने पीसीएस-जे की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजन, बड़े भाई शिक्षक बृजेश मद्धेशिया, मित्र अविनाश मिश्र सिविल जज बलिया सहित अन्य परिजनों को दिया है। अरविंद की सफलता पर पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, मोहनलाल गुप्त, रमेश चंद्र वर्मा, राजेश गुप्त, एडवोकेट सुभाष वर्मा, नवीन गुप्त, अशोक गुप्त, भोला, टुनटुन वर्मा, अभय तिवारी, रियाज अहमद आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार।
रणन्जय का पीसीएस जे में हुआ चयन
262वीं रैंक लाकर बढ़ाया रुद्रपुर का मान
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा में रणन्जय सिंह ने परचम लहराकर रुद्रपुर का मान बढ़ाया। उन्होंने यूपी में 262वीं रैंक अर्जित की। उनकी कामयाबी की खबर रविवार को मिलते ही लोगों ने जश्न मनाया। वह मूल रूप से क्षेत्र के ठाकुरदेवा गांव के निवासी हैं।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह के बेटे रणन्जय सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा देवरिया में प्राप्त की। इसके बाद वह लखनऊ विश्वविद्यालय से ला आनर्स कर एलएलएम किए। वह वर्तमान में रिसर्च कर रहे थे। उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। रणन्जय की उपलब्धि पर परिवारवालों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। बधाई देने वालों में मां इंदु देवी, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, रमाशंकर सिंह, ब्रजेश सिंह, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, अनिल पांडेय, कृष्णनाथ राय, अजय उपाध्याय, संजय सिंह, दिनेश तिवारी, गिरीश नारायण सिंह, कौशल किशोर सिंह, जितेंद्र गुप्ता, विश्व विजय निषाद आदि शामिल हैं।

पीसीएस-जे में चुनी गईं श्वेता
फोटो-
---
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पंडित के रामपुर गांव निवासी श्वेता त्रिपाठी 130वीं रैंक हासिल कर जज बनी हैं। श्वेता के छोटे भाई आशुतोष तिवारी वर्तमान में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं। श्वेता की शुरुआती पढ़ाई शहर के कस्तूरबा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से हुई है। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बीए और एलएलबी के बाद वर्ष 2015 में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से एलएलएम में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद वह लगातार परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त रहीं। इनकी सफलता पर माता पिता आरती और लालजी पति त्रिपाठी ने खुशी जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed