{"_id":"68e413803ea04db081039994","slug":"pcs-preliminary-exam-question-papers-will-be-stored-in-the-treasury-deoria-news-c-208-1-deo1009-164864-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेजरी में रखे जाएंगे पीसीएस प्री परीक्षा के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेजरी में रखे जाएंगे पीसीएस प्री परीक्षा के प्रश्नपत्र
Tue, 07 Oct 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
-सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और डबल लॉक की होगी सुरक्षा
- जिले के 22 केंद्रों पर 8928 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया।
जिले में 22 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा का आयोजन होगा। इन केंद्रों पर कुल 8928 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा में रखने की तैयारी है।
पीसीएस प्री परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस बावत जिला प्रशासन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन कराने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहा है। इस परीक्षा के प्रश्न पत्रों को जिला कोषागार में डबल लॉक में रखा जाएगा। प्रश्न पत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखे जाएंगे। 12 अक्तूबर को दो सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दोनो प्रश्न पत्रों को अलग अलग रखा जाएगा। जिससे प्रश्न पत्रोंं को सही तरीके से सही समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा सके।
-- -- -
हर केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट
पीसीएस परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 22 केंद्रों पर अलग अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि परीक्षा को पारदर्शी और बिना किसी अवरोध कि संपन्न कराया जा सके। इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -