फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PCS-2023 preliminary examination will be held at 28 examination centers

Deoria News: जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर होगी पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा

Sat, 06 May 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
PCS-2023 preliminary examination will be held at 28 examination centers
12,170 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 मई को प्रस्तावित परीक्षा को सफल बनाने में जुटा जिला प्रशासन
विज्ञापन

- नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात, रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर बनेगा हेल्प डेस्क
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 14 मई को जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2023 आयोजित होगी। दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन-एक व दोपहर 2:30 से 4:30 बजे सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी। जिला प्रशासन इसे सफल बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में इसे लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें पीसीएस परीक्षा को शुचिता के साथ सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 14 मई दिन रविवार को जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 12,170 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और प्रत्येक केंद्र की निगरानी करेंगे। डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से जुड़े समस्त तैयारियों को समय से पूर्व करा लेें और लोक सेवा आयोग की ओर से निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगने चाहिए। परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी दी जाए। आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन कराया जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट मशीन एवं परीक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियां न हो। डीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में ग़ैरजनपद के परीक्षार्थी भी आएंगे। उन्हें परीक्षा केंद्र के विषय में जानकारी देने के लिए रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क बनाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो और अभ्यर्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा की शुचिता को किसी भी दशा में भंग नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ. राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed