{"_id":"592861594f1c1ba93e538484","slug":"patients-with-increased-vomiting-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
देवरिया
Updated Fri, 26 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए उमडे़ मरीज और तीमारदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गर्मी के साथ उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोज आठ से 10 मरीज आ रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। आलम यह है कि वार्डों के बेड भर गए हैं। एक-एक बेड़ पर दो-दो मरीजों को लिटाया जा रहा है। कुर्सी और बेंच पर मरीजों को ड्रिप चढ़ाना नई बात नहीं है। गंदगी के कारण उठने वाली बदबू से मरीजों की दिक्कतें और बढ़ जाती है।
सीएचसी और पीएचसी में गंदगी दिखने पर मातहतों पर गुस्सा उतारने वाले सीएमओ डॉ. ओपी सिंह को जिला अस्पताल की गंदगी नहीं दिखती, जबकि उनका कार्यालय अस्पताल परिसर से सटा है। भीषण गर्मी शुरू हो गई है, ऐसे में इमरजेंसी, चिल्ड्रेन, पुरुष और महिला वार्डों में मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगी है। वार्डों की साफ-सफाई के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है।
वार्डों में बेड मरीज के अपेक्षा कम दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को कुर्सी पर लिटाकर एक वृद्ध को ड्रिप चढ़ाया जा रहा था। चिल्ड्रेन वार्ड की अलग कहानी है। उल्टी-दस्त और पेट दर्द से अधिकांश पीड़ित बच्चे भर्ती हैं। बेड की कमी के चलते एक ही बेड पर दो-दो मासूमों का इलाज किया जा रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड में श्रेयान, रौनक, श्रीतू , आनंद विश्वकर्मा, कृष, दृष्या आदि बच्चे भर्ती हैं। सीएमएस डॉ. केसी राय ने कहा कि व्यवस्था सुुधारने का प्रयास किया जा रहा है। साफ-सफाई समय समय किया जा रहा है। खुद निरीक्षण कर रहा हूूं