फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Patients of fever, cough, cold, tuberculosis, filariasis and kala-azar will be searched from house to house

Deoria News: घर-घर ढूंढे जाएंगे बुखार, खांसी, जुकाम, क्षय रोग, फाइलेरिया और कालाजार के मरीज

Mon, 17 Jul 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Patients of fever, cough, cold, tuberculosis, filariasis and kala-azar will be searched from house to house
सीएमओ ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ, जनपद में 31 जुलाई तक चलेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में सोमवार को दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने परशुराम चौक और रामनाथ देवरिया से इसकी शुरुआत की। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर बुखार, खांसी, जुकाम, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करेंगी।
सीएमओ ने कहा कि दस्तक अभियान शुरू हुआ। यह 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत जिले में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, मलेरिया, चिकनगुनिया, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण वाले मरीजों सहित कुपोषित बच्चे की सूची तैयार करेंगी। जिले में कुल 2700 आशा कार्यकर्ताओं की टीम हैं। एक आशा को रोजाना 15 घरों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी मरीजों का नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

------------
संचारी रोगों के खतरे व बचाव की देंगी जानकारी
आशा कार्यकर्ता लोगों को संचारी रोगों के खतरे व बचाव की जानकारी देंगी। नागरिकों को मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने घर के आस-पास एवं घरों में सात दिन से अधिक समय तक किसी भी बर्तन में पानी जमा न होने देंने, कूलर में भरे पानी एवं फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमलों, टूटे हुए टायर, अन्य बर्तनों के पानी को साफ करने के साथ ही घरों के दरवाजों और खिड़कियों में जाली का प्रयोग करने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed