{"_id":"78dae36bc18aa7bfa93bb7c689c5e7e0","slug":"patholji-will-facilitate-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथॉलजी जांच की बढ़ेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथॉलजी जांच की बढ़ेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब पैथॉलजी जांच के लिए निजी पैथॉलजी केेेंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा।
गंभीर बीमारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जांचें अब जिला अस्पतालों में सुलभ होगी। गोरखपुर-बस्ती मंडल समेत कई जिलों के जिला अस्पतालों में उपकरण खरीदने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए धन उपलब्ध करा दिया है।
जिला अस्पतालों के पैथॉलजी लैब के उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।
जीवाणु और कवक के इंफेक्शन, दिल के मरीजों, बेहोशी होने पर, सांस और ब्रेन की बीमारी में जांच आसान होगी। अबतक अधिकांश जांचें निजी पैथॉलजी केंद्रों पर ही उपलब्ध हैं। सरकारी अस्पतालों में कई महत्वपूर्ण जांच न होने से रोगियों को निजी पैथॉलजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रदेश सरकार के इस पहल से गरीब मरीजों को राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार ने जिला अस्पतालों में उपकरणों की खरीद के लिए 42.43 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृत दी है। इसमें 50 फीसदी यानी 21.2150 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। चिकित्सा अनुभाग छह के विशेष सचिव अभिषेक प्रकाश ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, देवरिया समेत संबंधित जिलों में जिला अस्पतालों के सीएमएस को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।