{"_id":"67b0e8237d4b520afd01fc7b","slug":"passengers-getting-troubled-due-to-lateness-of-trains-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-147244-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हो रहे यात्री
Sun, 16 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर गोरखपुर -छपरा व वाराणसी रूट अति व्यस्त हो चला है। इसके चलते ट्रेनों की लेटलतीफी का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को दोनों रूट की करीब 12 ट्रेनें घंटों विलंब से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस कारण रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही उनको देर रात तक ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ी। स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बाद भी कई यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने के चलते रेल प्रशासन ने विभिन्न मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाया है। प्रयागराज जाने वाली कई अतिरिक्त ट्रेनों के चलने से गोरखपुर-छपरा व वाराणसी रूट काफी व्यस्त हो गया है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के समय-सारणी पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। शनिवार को आनंद विहार- सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस आठ घंटे, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी दो घंटे, गोरखपुर-छपरा पैसेंजर तीन घंटे, नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस दो घंटे, झूसी-देवरिया मेला स्पेशल सात घंटे, वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी दो घंटे, झूसी-गोरखपुर कुंभ स्पेशल दो घंटे, संभलपुर -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस चार घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी- नई दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, झूसी रिंग रेल पांच घंटे, प्रयागराज रिंग रेल सेवा चार घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से जिले के दोनो प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पहुंची ट्रेनों की देरी से पूरे दिन रेल यात्री परेशान रहे। देवरिया सदर के स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर व भटनी के मनोज पांडेय ने बताया कि महाकुंभ में अतिरिक्त ट्रेनों के चलने से इस समय रूट व्यस्त है। इसलिए ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। महाकुंभ जाने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है ताकि वहां जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।
विज्ञापन