फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Passengers are not getting buses on time on local routes

Deoria News: लोकल रूट पर यात्रियों को समय से नहीं मिल रहीं बसें

Sun, 06 Jul 2025 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Passengers are not getting buses on time on local routes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला मुख्यालय से रुद्रपुर रोडवेज बस के भरोसे हैं तो तय है आपको बस नहीं मिलेगी। ऐसे में यात्रियों के लिए ऑटो व टेम्पो ही विकल्प बन रहे हैं। अच्छी सड़क होने के बावजूद भी रोडवेज की ओर से इस रुट पर बसें नहीं चलाने से इधर के यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यही हाल भाटपाररानी व बनकटा जाने वाले यात्री का भी हो रहा है।
जिला मुख्यालय से रुद्रपुर, बनकटा, भाटपाररानी दिन के समय में जाना है तो आपको टुकड़ों -टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ेंगी। रुद्रपुर रोड की अच्छी सड़क होने के बावजूद भी रोडवेज की ओर से सुबह में मात्र एक बस ही चलाई जा रही है।
विज्ञापन

जबकि उधर के यात्री ऑटो व टेम्पो से ही यात्रा पूरी करते हैं। पचलड़ी के राजेश राय, रुद्रपुर नगर के सुरेश कुमार ने बताया कि दिन में रोडवेज परिसर से बस नहीं मिलने पर ई-रिक्शा से भटवलिया बस स्टैंड या रुद्रपुर मोड़ पर जाकर सवारी पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में भी जिम्मेदारों को इस रुट पर बसें चलानी चाहिए। उधर रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि रुद्रपुर के लिए बसों की संख्या कम है। भाटपाररानी के लिए सेवा संचालित हो रही है। चालकों की समस्या दूर हो जाने के बाद इन रुटों पर और बसें चले, इसका प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed