{"_id":"671048dc2829a12d220ceae4","slug":"passengers-are-bearing-the-brunt-of-cancellation-of-trains-getting-their-tickets-canceled-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-137837-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनों के निरस्त होने का खामियाजा भुगत रहे यात्री, कैंसिल करा रहे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनों के निरस्त होने का खामियाजा भुगत रहे यात्री, कैंसिल करा रहे टिकट
Thu, 17 Oct 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य होने के चलते देवरिया सदर से गुजरने वाली 15 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कई ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। इससे बाहर व लोकल रुटों पर जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है। ऐसे में वह टिकट कैंसिल कराने के साथ ही अन्य साधनों का सहारा ले रहे हैं। असर यह है कि रोडवेज की बसों एवं निजी स्तर पर चलने वाली एसी बसों में भी अब भीड़ बढ़ रही है।
गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित डोमिनगढ़- जगतबेला के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य एवं कुसुम्ही-गोरखपुर कैंट- गोरखपुर तीसरे रेल लाइन का निर्माण होने के चलते देवरिया सदर से गुजरने वाली 15 से अधिक ट्रेनों को निरस्त एवं कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। डोमिनगढ़ स्टेशन पर 14 से 25 अक्तूबर तक प्री-नान इंटरलॉकिंग कार्य तथा 26 एवं 27 अक्तूबर को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इससे जो ट्रेनें चल रही है उन पर दबाव बढ़ गया है। आम दिनों में जो आम यात्री लोग एसी बोगी में चढ़ने में हिचकते हैं, जनरल व स्लीपर बोगी में जगह नहीं मिलने से इसमें भी चढ़ जा रहे हैं।