फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Passenger facilities missing...toilets locked

Deoria News: यात्री सुविधाएं नदारद...शौचालय पर ताला

Thu, 17 Oct 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Passenger facilities missing...toilets locked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर का मुख्य मार्ग हो या फिर जिले के अन्य मार्ग। आपको दर्जनों पेट्रोल पंप मिलेंगे, डीजल-पेट्रोल भी मिलेगा। अब सोचिए कि लगे हाथ अपने वाहन में हवा भी भरवा लिया जाए तो आप भूल ही जाएं। कारण, शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप पर मशीनें तो लगाई गई हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए कर्मचारी ही नहीं हैं।
संचालक अब कर्मियों की छुट्टी करने लगे हैं, जिसकी वजह से बुनियादी सुविधाओं को बनाए रखने में मुश्किल हो रही है। पेट्रोल पंप पर ईधन (पेट्रोल-डीजल) भरवाने के अलावा भी कुछ सेवाएं वाहनों एवं वाहन चालकों के लिए उपलब्ध करवाई जाती हैं, जिन्हें रखना हर पेट्रोल पंप के लिए अनिवार्य है। इन सेवाओं के बदले ग्राहकों को पैसे देने की भी बाध्यता नहीं होती है।
विज्ञापन

हालात यह है कि पेट्रोल पंपों पर कहीं पेयजल नहीं है, तो हवा की मशीन खराब है। ग्राहकों को डीजल पेट्रोल की गुणवत्ता परखने वाले पेपर का भी अभाव मिला। जांच के दौरान अधिकतर पेट्रोल पंपों पर शौचालयों की हालत खस्ताहाल थी, तो कुछ में ताले लटके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इंडियन ऑयल के 92 पेट्रोल पंप, भारत पेट्रोलियम के 41 पेट्रोल पंप, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 34 पेट्रोल पंप नायरा के 9 और रिलायंस के दो पेट्रोल पंप हैं। शहर के अतिव्यस्त इलाके अन्य पेट्रोल पंप पर हवा भरने वाली मशीन जंग खा रही है या फिर उस पर धूल आदि जमा हुआ है। वहां हवा भरने के लिए कोई मौजूद नहीं है। वहीं शौचालय खस्ताहाल है। कही जर्जर शौचालय तो कही शौचालय में तला बंद। पेट्रोल पंपों पर पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है।
रुद्रपुर मोड़ के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर हवा, पानी और टायलेट की व्यवस्था थी लेकिन यहां महिला टायलेट में ताला बंद मिला। शहर में हाईडिल के नजदीक भारत पेट्रोलियम के मित्तल ऑटो फ्यूल पर सारी सुविधाएं व्यवस्थित मिलीं। यहां पर ग्राहकों को पीने का पानी, शौचालय और निःशुल्क हवा की व्यवस्था दुरूस्त मिली।

यहां के मैनेजर गंगा सागर यादव ने बताया कि हमारे पंप पर किसी प्रकार की शिकायत न हो, हम ग्राहकों की संतुष्टि का प्रयास करते हैं। यहां पेपर मौजूद है जिससे मिलावटी तेल का परीक्षण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed