फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Party, party fireworks

जश्न में डूबे भाजपाई, खूब हुई आतिशबाजी

Sat, 18 Mar 2017 10:49 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 18 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Party, party fireworks
आतिशबाजी कर खुशी जताई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/बरहज। गोरक्ष पीठाधीश्वर और सांसद महंत आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल की ओर से नेता चुने जाते ही देवरिया में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में सड़कों पर निकल पड़े। जगह-जगह पर पटाखे फोड़े गए। इससे आसमान में सतरंगी छटा बिखर गई। खूब अबीर-गुलाल उड़ाया गया। लग रहा था कि सही मायने में देवरिया में होली और दीवाली आज ही है। हियुवा कार्यकर्ताओं के खुशी का तो ठिकाना ही नहीं था। वर्षों से योगी-योगी का जप करने वाले कार्यकर्ता सूबे की सबसे बड़ी गद्दी पर अपने नेता को बैठता देख झूम उठे।
विज्ञापन


सीएम पद को लेकर यूपी में काफी जद्दोजहद चल रही थी। कभी किसी का नाम सामने आ रहा था तो कभी किसी का। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम सीएम पद के लिए आने पर जिले के लोग इस बात को लेकर खुश थे कि पूर्वांचल का कोई नेता सीएम बनने जा रहा है, लेकिन शाम को राजनीति ने अचानक करवट ले लिया। महंत आदित्यनाथ को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली बुलाए जाने के बाद सरगर्मी बढ़ गई। हर कोई अपने सूत्रों से पता करने में जुट गया कि क्या महंत आदित्यनाथ की ताजपोशी होने जा रही है। विधायक दल की बैठक पर सबकी नजर थी। जैसे ही सीएम पद के लिए महंत आदित्यनाथ के नाम की घोषणा हुई, कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


देवरिया के हर चौराहे और गली में नारे गूंजने लगे देश में मोदी, प्रदेश में योगी। हालांकि कुछ उत्साहित कार्यकर्ताओं के मुंह से यह भी निकल गया कि यूपी में रहना है तो योगी-योगी कहना है। इस पर लोगों ने कार्यकर्ताओं ने रोका। कहा कि जोश के साथ होश खोने की जरूरत नहीं है। देर रात तक शहर का नजारा देखने लायक था। हर तरफ युवा बाइक से नारे लगाते हुए गुजर रहे थे। पटाखों की गड़गड़ाहट से लग रहा था कि देवरिया में दीवाली मन रही है। सड़कों पर बिखरे अबीर-गुलाल होली की याद ताजा करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंडबाजा की धुन पर भाजपा कार्यकर्ता खूब थिरके। पोस्टमार्टम चौराहे पर रवि पाल, रमेश वर्मा, मंटू, पवन शर्मा, राजेश यादव, डब्लू समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। दूसरी ओर बरहज में गोरक्षपीठाधीश्वर तथा सांसद महंत आदित्यनाथ के नाम का मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के तरफ से घोषणा किए जाने पर उनके समर्थकों ने नगर स्थित मुख्य चौराहे पर पटाखा फोड़ जुलूस निकाल हर्ष व्यक्त किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए विचार-विमर्श चल रहा था। शाम गोरक्ष पीठाधीश्वर के नाम की घोषणा होते ही नगर सहित क्षेत्र के अन्य जगहों पर उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़े। इस दौरान महंत परमेश्वर दास जी, अमरेंद्र गुप्त, जितेन्द्र भारत, राजकुमार, चंद्रप्रकाश, कमलेश और नूर हसन अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed