फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   partition can not be forgeted : mp

भुलाया नहीं जा सकता विभाजन का दंश : सांसद

Thu, 18 Aug 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
partition can not be forgeted : mp
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के चार दिवसीय प्रदर्शनी के समापन को सल? - फोटो : DEORIA
भुलाया नहीं जा सकता विभाजन का दंश : सांसद
विज्ञापन

देवरिया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त से राजकीय इंटर कालेज में आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी का समापन बुधवार को सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गए थे। विभाजन के दंश को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने 200 साल तक देश पर राज किया और बहुत से देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया था। आजादी के एक दिन पहले देश ने 14 अगस्त को विभाजन का जो दंश झेला, उसे भुलाया नहीं जा सकता। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों ने विभाजन के समय की त्रासदी को जाना है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी का हजारों की संख्या में लोगों ने अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के अनछुए पहलुओं को जाना-समझा। इस दौरान राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, अजय सिंह, भगवान यादव, संजय सिंह सैंथवार, राघवेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, गणेश यादव, ब्रजमोहन पांडेय, दिग्विजय प्रजापति, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed