फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   parties reached polling stations

मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Sat, 28 Nov 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर शनिवार को मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को निर्धारित रवानगी स्थलों से पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं। जिला प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती की है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।

देसही देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना और तरकुलवा में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद चुनाव होना है। इसके लिए इन ब्लॉकों के रवानगी स्थलों पर सुबह से ही पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी पहुंचने लगे। आरओ और एआरओ से मतपत्र, सील, मतपत्र लेेखा आदि जरूरी सामान प्राप्त किया। इसको लेकर रवानगी स्थलों पर गहमागहमी रही। मतदान कर्मचारी मतपत्रों की गिनती के साथ ही मुहर आदि लगा रहे थे। 

वहीं, जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव, सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, एसपी पंकज कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकेश्वर, एडीएम प्रशासन वीरेंद्र गुप्ता रवानगी स्थलों से मतदान कर्मचारियों के रवाना होने का जायजा ले रहे थे। वहीं, ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारी जुगत में लगे रहे। 

इस बाबत जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष चुनाव कराया जाएगा। 

इनसेट में

ब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या मतदान केंद्रों की संख्या मतदेय स्थलों की संख्या मतदाता

देसही देवरिया 54 72 159 99106

पथरदेवा 76 84 230 135933

रामपुर कारखाना 63 82 180 112721

तरकुलवा 52 64 144 88371

योग 245 302 713 436131

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed