फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Parsian-Vishunpur Wall's tombs surrounded by flood water, Bhadila became the first island

Deoria News: बाढ़ के पानी से घिरे परसियां-विशुनपुर देवार के मजरे, भदिला प्रथम बना टापू

Sun, 13 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Parsian-Vishunpur Wall's tombs surrounded by flood water, Bhadila became the first island
बरहज। सरयू नदी में सैलाब उमड़ आया है। जिससे चारों ओर पानी ही पानी हो गया है। बाढ़ के पानी से परसियां-विशुनपुर देवार के आधा दर्जन टोले पानी से घिर गए हैं। जबकि भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। बाढ़ का पानी रामजानकी मार्ग और रुद्रपुर रोड तक पहुंच गया है। जलस्तर में निरंतर हो रही बढोतरी से तटवर्ती गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से सरयू के जलस्तर में निरंतर बढ़त दर्ज किया जा रहा है। नदी 66.15 मीटर से 67.47 मीटर पर बह रही है। नदी के खतरे के निशान 66.50 से 97 सेमी ऊपर बहने से बाढ़ का पानी थाना घाट, आरती, बरहना सहित 12 घाटों पर बने पक्के सीढि़यों तक पहुंच गया है। वहीं जहाज घाट पर नाला के रास्ते पानी मोहल्ले में जाने वाली सड़क तक पहुंच गया है। सरयू नौकाटोला-बेलडॉड स्थित रामजानकी मार्ग, जबकि राप्ती में उफान आने से नदी बिनोवापुरी गांव के निकट कपरवार-रुद्रपुर मार्ग तक पहुंच गई है। गोरखपुर जनपद का कोलखास, ज्ञान कोल आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नदियों में आई बाढ़ के कारण 100 एकड़ से अधिक तटवर्ती खेत जलमग्न हो गए हैं। कटइलवा के जवाहिर यादव, मुखलाल, छांगुर, हरी मद्धेशिया आदि का कहना है कि जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। इससे नदी पूर्व में आए बाढ़ की विभीषिका दोहराने पर मचल रही है। हालांकि कटइलवा से कपरवार संगम तट दौलाबंद बनने से कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन

इंसेट में-
थमने का नाम नहीं ले रहा सरयू का जलस्तर, कटान कर रही नदी
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर इजाफा हो रहा है। प्रत्येक घंटे में नदी जलस्तर में करीब एक सेमी की बढ़त बना रही है। जिससे सैलाब उमड़ आया है। नदी में आई बाढ़ से चारों ओर पानी ही पानी हो गया है। संगम तट पर नदी कुवाईच टोला निवासी गंगा यादव के खेत में निकट दो जगह कटान कर रही है। खेत के निकट बने दौलाबंद के ऊपरी सतह पर नदी करीब डेढ़ से दो मीटर कटान कर रही है। जबकि पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश से बंधों पर जगह-जगह रेनकट हो गए हैं। दूसरी ओर मोहन सेतु के दक्षिणी छोर पर नदी करीब 60 मीटर कटान कर रही है। जिससे महकमें में खलबली मच गई है। लोगों के अनुसार जारी कटान से निर्माणाधीन मोहन सेतु का संपर्क मार्ग प्रभावित हो गया है। वहीं परसियां-विशुनपुर देवार के पीडब्ल्यूडी बांध पर नदी दबाव बना रही है। नदी में उमड़ रहे सैलाब और जलस्तर में निरंतर हो रही वृद्धि से लोग सांसत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------जलस्तर में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालात पर नजर रखते हुए बंधों पर जगह-जगह बने रेनकट दुरुस्त कराया जा रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूर्ण करा लिया गया है। रही बात हो रहे कटान की, तो जियो बैग आदि लगाकर कटान रोका जाएगा।
- अशोक द्विवेदी सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed