फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pandit Nehru was the architect of a secular and democratic republic.

Deoria News: धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार थे पंडित नेहरू

Fri, 15 Nov 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 15 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nehru was the architect of a secular and democratic republic.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के टाउन हाल परिसर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई।
उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार थे। उन्होंने देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत कर देश को सशक्त बनाने का काम किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम को किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, विजय शेखर मल्ल, नागेंद्र शुक्ल, आलोक त्रिपाठी, सुनील द्विवेदी आदि ने संबोधित किया।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed