फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pandit Durga Prasad Mishra Award to National Taekwondo Players

Deoria News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र सम्मान

Wed, 18 Feb 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pandit Durga Prasad Mishra Award to National Taekwondo Players
देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र की स्मृति में पंडित दुर्गा मिश्रा खेल सम्मान ताइक्वांडों के दो राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रदान किया गया। यह सम्मान जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से प्रदान किया गया। यह पुरस्कार ताइक्वांडो खिलाड़ी सत्यम मिश्रा और आयुषी कुशवाहा को राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर अपर जिला जज प्रथम रवि यादव ने प्रदान किया। इसमें खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार 2100 रुपये नकद और अंग वस्त्र प्रदान किया गया। इसके अलावा कदीर आलम, सुरेश पटेल, भारत, पंकज को जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कनोडिया, जिला कीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव गिरीश सिंह, योगेश श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. डीके पांडेय, विकास कुमार मिश्र, अशोक कुमार सिंह, शकील अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed