फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   panchayat bhawan camera broken

Deoria News: पंचायत भवन पर निगरानी के लिए लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा

Mon, 11 Mar 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
panchayat bhawan camera broken
खुखुंदू। ग्राम पंचायत सिसवार के राजस्व ग्राम सझवार में बने पंचायत भवन पर लगे सीसीटीवी कैमरा को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया है। प्रधान के पति अभय कुमार ने थाने पहुंच तहरीर दी है। आरोप है कि रविवार दोपहर को पंचायत भवन पहुंचने पर देखा गया कि बाहर निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे को किसी तोड़ दिया है।
विज्ञापन

विकास खंड भलुअनी अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवार के राजस्व ग्राम सझवार में पंचायत भवन बना हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव के सफाईकर्मियों की ड्यूटी बीते तीन दिनों से जनपद मुख्यालय में लगी थी। इसके चलते सफाई कर्मी पंचायत भवन पर नहीं आ जा रहे थे। उधर, इसी बीच कुछ अराजकतत्वों ने पंचायत भवन की निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया है। प्रधान के पति अभय कुमार ने क्षेत्र के अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत करते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी के चलते थाना क्षेत्र से बाहर हूं। जबकि सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि थाने पर तहरीर पड़ी होगी तो अराजकतत्वों के खिलाफ जांच कर सरकारी सामान की क्षति पहुंचाने के तहत कार्रवाई होगी। सीसीटीवी कैमरा पंचायत भवन की निगरानी के लिए लगाया गया था। उससे खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed