{"_id":"67b382a9709fdd9ee00dff14","slug":"pakdi-baraon-mohra-road-will-be-widened-road-to-badhalganj-will-be-easy-deoria-news-c-208-1-sdn1004-147360-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पकड़ी बरांव-मोहरा मार्ग होगा चौड़ा बड़हलगंज की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पकड़ी बरांव-मोहरा मार्ग होगा चौड़ा बड़हलगंज की राह होगी आसान
Tue, 18 Feb 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया से बड़हलगंज और वाराणसी जाने के लिए पकड़ी बरांव मोहरा तक 10 किमी मार्ग की स्थिति बहुत दयनीय थी। उबड़ खाबड़ रास्ता और मात्र 3.75 मीटर चौड़ी सड़क वाहनों के चलने के लिए ठीक नहीं है। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए पकड़ी बरांव मोहरा मार्ग का चौड़ीकरण करने के लिए 23 करोड़ रुपये धन स्वीकृत कर दिया है।
23 में से 13 करोड़ मार्ग बनाने के लिए है, जबकि 10 करोड़ रुपये 5 साल मरम्मत के लिए है। इस धन से पकड़ी से बरांव तक की सड़क 7 मीटर चौड़ी होगी, अभी यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी है।
वहीं बरांव से मोहरा तक की सड़क 5 मीटर चौड़ होगी, अभी यह सड़क 3 मीटर चौड़ी है। चौड़ीकरण के साथ-साथ इस सड़क का सुंदरीकरण भी होगा।
जब से इस सड़क के चौड़ीकरण की बात सामने आई है आसपास रहने वाले लोगों में बहुत खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके इलाके का चौमुखी विकास होगा। साथ ही रोजगार के साधन उपलब्ध हाने के आसार हैं।
विज्ञापन
मार्ग बनने से बचेगा समय और राह होगी आसान : बताते चलें कि पकड़ी बरांव मोहरा मार्ग बनाने की कवायद विगत कई माह से चल रही है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पकड़ी बरांव मार्ग बन जाने से लोगों का एक घंटे समय की बचत होगी।
यहां से वह सीधे रामजानकी मार्ग को पर पहुंच जाएंगे। यहां से दोहरीघाट, बड़हलगंज जाने के लिए उन्हें सुविधा होगी। साथ ही बड़हलगंज से मऊ, गाजीपुर, बनारस जाने वालों को इस मार्ग के बनने से सहूलियत मिलेगी। रामजानकी मार्ग से वह सीधे अयोध्या भी पहुंच जाएंगे।