फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Painter dies in collision between pickup and bike

Deoria News: पिकअप और बाइक की टक्कर में पेंटर की मौत

Fri, 26 Jul 2024 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Painter dies in collision between pickup and bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित फौजी नगर के निकट रुद्रपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह तेज और अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मदनपुर कस्बा के केवटलिया वार्ड निवासी बाइक सवार और पेंटर कृष्णकांत यादव (30) पुत्र स्व. नक्षत्र यादव घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग जुट गए। जिन्होंने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर घर मं रोना-पिटना मच गया।
केवटलिया वार्ड निवासी कृष्णकांत यादव बाइक से कपरवार जा रहे थे। लोगों के अनुसार वह अभी फौजी नगर के निकट पहुंचे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र भी पहुंच गए। पुलिस ने कृष्णकांत के मोबाइल से उनकी शिनाख्त कराई। मौत की जानकारी होने पर मां राधिका देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि पत्नी किरन देवी दहाड़े मारने लगी। घटना से लोग हतप्रभ थे।
विज्ञापन

सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा है।
----------
साथी से मिलने जा रहे थे कृष्णकांत
मदनपुर कस्बे के केवटलिया वार्ड निवासी कृष्णकांत यादव पुत्र स्व. रामनक्षत्र यादव हिमाचल प्रदेश में पेंटर का काम करते हैं। जो 15-20 दिन पूर्व गांव आए थे। परिजनों के अनुसार कृष्णकांत बिना कुछ बताए साथी से मिलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। कृष्णकांत छह भाई-बहतों रामईश्वर, पुष्पा देवी, पंकज यादव, भोलू यादव और प्रदीप में वह तीसरे नंबर के थे। परिजनों का कहना है कि उनकी शादी 2020 में भटनी थाना क्षेत्र के खोरीबारी रामपुर निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री से हुई थी। जिनसे एक डेढ़ वर्ष का पुत्र विराट है। कृष्णकांत के मौत से गांव के लोग हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed