फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Padrauna won the inaugural match by defeating Bhatni 5-3.

Deoria News: भटनी को 5-3 से हरा पडरौना ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 22 Feb 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Padrauna won the inaugural match by defeating Bhatni 5-3.
तरकुलवा। विकास खंड क्षेत्र के कनकपुरा के गेंदाखेली मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन मैच पड़रौना और भटनी की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पेनॉल्टी शूट के जरिए भटनी को 5-3 से हराकर पड़रौना ने उदघाटन मैच में जीत दर्ज कर लिया। 40-10-40 के निर्धारित समय में खेले गए इस मुकाबले में पड़रौना और भटनी के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। पूरे खेल के दौरान दोनों टीमें एक-दूसरे को छकाती रहीं। अंत में दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद आयोजकों ने पेनॉल्टी शूट का निर्णय लिया। इसमें पड़रौना में भटनी को 5-3 से हराकर मैच जीत लिया। शुभारंभ तरकुलवा सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजक मुकेश सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कमेंट्री संदीप शर्मा व निर्णायक का कार्य प्रद्युमन्न कुशवाहा ने किया। निर्णायक की भूमिका में प्रमोद सिंह व माइकल रहे। लाइन मैन का काम अभिषेक व वसीम ने किया। इस दौरान अभिषेक, कुलदीप, आकाश, दुर्गेश, विक्की, शुभम, ऋषु, विवेक, अंकित, दिलीप, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed