{"_id":"675a8f18534b8dfa7d0b0e77","slug":"pachrukha-ekauna-road-will-be-widened-rs-13-crore-will-be-spent-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-141841-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पचरूखा-एकौना मार्ग का होगा चौड़ीकरण, खर्च होंगे 13 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पचरूखा-एकौना मार्ग का होगा चौड़ीकरण, खर्च होंगे 13 करोड़
Thu, 12 Dec 2024 12:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के दोआबा क्षेत्र की पचरुखा-सरांव होते एकौना मार्ग पर राहगीराें की डगर अब और आसान हो जाएगी। करीब तेरह करोड़ की लागत से आठ किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन हरी झंडी मिल गई है।
साथ ही विभागीय वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस मार्ग पर अब दो और चार पहिया वाहन के एक साथ गुजरने में आसानी होगी। इसके बन जाने से क्षेत्र के लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी।
जिले के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के दोआबा, कछार क्षेत्र में सड़कों को बेहतर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में कार्य हो रहे हैं। इस क्षेत्र का पचलड़ी (पिड़रा घाट) चौराहा मुख्य बाजार है। एकौना सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग बाजार करने आते हैं, जबकि गोरखपुर जिले को जोड़ने के लिए इधर से मुख्य मार्ग भी गुजरा है। इस बाजार से आगे पचरूखा से एक मार्ग सरांव होते हुए एकौना को जाता है।
विज्ञापन
यह मार्ग आगे एकौना घाट, असवनपार घाट होते हुए गोरखपुर जिले को जाता है। गोरखपुर जिले के कौड़ीराम से जिले के नगवा तक इस मार्ग से होकर जाने पर दूरी कम हो जाती है। वहीं गोरखपुर जिले के बड़हलगंज, हाटा बाजार की ओर से तथा रकहट घाट की तरह से पचलड़ी, गजपुर को जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग आसान होता है। इस रास्ते दूरी के साथ समय की बचत होती है, लेकिन यह मार्ग सिंगल है। इसकी चौड़ाई 3.75 मीटर है। एक साथ दो चारपहिया वाहन और बड़े वाहनों के गुजरने पर परेशानी होती है। इसे देखते हुए विधायक व पूर्व राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने करीब 8.50 किमी लंबी सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर करने के लिए करीब 13 करोड़ 75 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया और शासन को भेजा। उसे शासन से हरी झंडी मिल गई है।
इसके साथ विभागीय वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। इस मार्ग का चौड़ीकरण हाेने से पचरूखा, सरांव, एकौना, लीलापुर, भैंसही, जगरनाथपुर, अनुसा, मठिया पांडेय, सरांव, बसडीला, भेड़ी, बकरूआ, कोड़री, बैदा, नीबा, माझा, धर्मपुर, हड़हा आदि गांवों के लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी।