फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Oxygen supply unit not started even after two years

Deoria News: सीएचसी में दो साल बाद भी नहीं शुरू हुई ऑक्सीजन सप्लाई यूनिट

Thu, 07 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Oxygen supply unit not started even after two years
सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनाया गया ऑक्सीजन सप्लाई यूनिट बंद है। इसके के फाउंडेशन में अस्पताल का कबाड़ भरा हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद तत्कालीन विधायक काली प्रसाद ने ऑक्सीजन सप्लाई यूनिट के लिए विधायक ने अपने निधि से करीब 35 लाख रुपये दिया था। सीडीओ के देखरेख में टेंडर किया गया। टेंडर के बाद ठेकेदार आक्सीजन यूनिट के लिए फाउंडेशन तैयार कर पाइप लाइन का कार्य कर उसे जाल से कवर कर दिया था, लेकिन अब वह अस्पताल के कबाड़ रखने की जगह बनी हुई है। ऑक्सीजन सप्लाई यूनिट चालू नहीं होने से यहां आने वाले मरीजों को प्राइवेट दुकान से छोटा सिलेंडर 250 रुपये, बड़ा सिलेंडर 800 रुपये में लेना पड़ता है। जिस मरीज के पास पैसा नहीं होता है उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

सीडीओ के देखरेख में ठेकेदार कार्य कर रहा था। कुछ जगहों पर पाइप लाइन लगाकर लापता हो गया। कई बार इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। फिर भी ठेकेदार का पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

डॉ. अतुल कुमार, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed