फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   'Outstanding contribution to the development of Nehru'

‘विकास में नेहरू का अतुलनीय योगदान’

Fri, 27 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Fri, 27 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
 'Outstanding contribution to the development of Nehru'
पं जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल स्थित प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. भोला पांडेय ने कहा कि देश को आजाद कराने में पंडित नेहरू का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया। उन्हीं के बताए रास्ते पर देश विकास की प्रगति कर रहा है। वह राष्ट्र के नवनिर्माण में पंडित नेहरू की भूमिका विषयक गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने समाजवादी राज्य की परिकल्पना, नागरिक अधिकारों की रक्षा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंतरिक्ष विज्ञान और परमाणु ऊर्जा के द्वार खोले। इसकी बदौलत आज देश परमाणु शक्ति बन चुका है। हालांकि कुछ ताकते उनके योगदानों को मिटानेे का कुचक्र रच रही हैं लेकिन देश की जनता उनके मंसूबे को कामयाब नहीं करेगी। शैक्षिक पाठ्यक्रम से उनके नाम को निकाला जा रहा है। सरकारी योजनाओं से नेहरू को मिटाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि पंडित नेहरू समाजवाद के प्रवर्तक थे। जमींदारी प्रथा को खत्म कराया। पंथनिरपेक्षता को बढ़ावा देने का काम किया। शहर संयोजक ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि पंडित नेहरू के विचारों पर हमला किया जा रहा है। इस दौरान डॉ.मधुसूदन उपाध्याय, अवधेश सिंह, करिया उपाध्याय, केपी त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, अखिलेंद्र शाही, परवेज आलम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed