फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Order to register a case against the couple running the astrology center

Deoria News: ज्योतिष केंद्र चलाने वाले दंपती पर केस दर्ज करने का आदेश

Fri, 27 Jan 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Order to register a case against the couple running the astrology center
ज्योतिष केंद्र चलाने वाले दंपती पर केस दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन

देवरिया। अंगूठी देकर रकम हड़पने के मामले में नाथनगर देवरिया के शिवा ज्योतिष अनुसंधान केंद्र चलाने वाले दंपती पर केस दर्ज करने के लिए अदालत ने आदेश दिया है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी नागेंद्र पुत्र कैलाश प्रजापति ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी रामचंद्र त्रिपाठी तथा उनकी पत्नी राधा मणि त्रिपाठी मिलकर शिवा ज्योतिष अनुसंधान केंद्र चलाते हैं। उनके वहां वह पहुंचे और बताया कि परिवार के लोग अक्सर बीमार रहते हैं। इलाज से लाभ नहीं है। इस पर रामचंद्र तिवारी ने कहा कि तुम्हारा राहु मंद है। अंगूठी ले लो और पूजा-पाठ करो, सब ठीक हो जाएगा। आरोप है कि रामचंद्र ने मूर्ति व अंगूठी के लिए 1.30 लाख रुपये मांगे, जिसका भुगतान नागेंद्र ने गूगल-पे के जरिए कर दिया। उस अंगूठी और मूर्ति से कोई लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

29 मई वर्ष 2022 को नागेंद्र ने रामचंद्र तिवारी के खाते में पैसा रकम भेजी थी। पुलिस से की गई शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल की अदालत ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवरिया को रामचंद्र तिवारी तथा राधा मणि तिवारी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed