फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Orchestra artist dies in road accident

Deoria News: सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा कलाकार की मौत

Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Orchestra artist dies in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। मंगलवार की रात घर लौट रहा आर्केस्ट्रा कलाकार सड़क हादसे में घायल हो गया। बुधवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम छोटी कैथवलिया निवासी दिलशाद अहमद (22) मुख्तार पथरदेवा कस्बे के एक आर्केस्ट्रा पार्टी में कलाकार था। मंगलवार की शाम को वह एक बरात में आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ बरियारपुर क्षेत्र के एक गांव में गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब तीन बजे घर लौट रहा था। बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन टक्कर मार दी थी।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया और सूचना परिजनों को दी।
खबर मिलने पर परिजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोटू राव के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था।
सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed