फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Operator absconds after closing ultrasound center near Gauri Bazar PNB, sealed

Deoria News: गौरीबाजार पीएनबी के समीप अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद कर संचालक फरार, सील

Tue, 13 Aug 2024 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Operator absconds after closing ultrasound center near Gauri Bazar PNB, sealed
- समृद्धि चिकित्सालय के निरीक्षण मिला एक अल्ट्रासाउंड मशीन, कागजात नहीं देने पर
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया सील
- कार्तिकेय डायग्नोस्टिक सेंटर चिकित्सक मिले अनुपस्थित, अधीक्षक को नोटिस निर्गत करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार विकास खंड में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार द्विवेदी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी, पीसीपी एनडीटी, गौरीबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की।
गौरीबाजार नगर पंचायत में स्थित हाटा रोड पर समृद्धि चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद संचालिका द्वारा पंजीकरण से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र नहीं दिखाया जा सका। इसी क्रम में वहां से एक अल्ट्रासाउंड मशीन प्राप्त हुई, जिसको सीज करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। समृद्धि चिकित्सालय को सील करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

इसके उपरांत टीम द्वारा गुजराती कटरा गौरीबाजार में स्थित कार्तिकेय डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया गया। जहां पैथालाजी एवं एक्स-रे से संबंधित उपकरण चालू हालत में मिले। पंजीकरण के बारे में पूछे जाने पर वहां के संचालक द्वारा पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाया गया। इसमें उल्लिखित चिकित्सक मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए, सिर्फ लैब टेक्नीशियन के रूप में संचालक ही उपस्थित थे। चिकित्सक के अनुपस्थिति के संदर्भ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात पंजाब नेशनल बैंक के समीप स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की गई, जो अज्ञात नाम से संचालित किया जा रहा था। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक द्वारा शटर गिरा कर ताला लगा दिया गया था और मौके से फरार हो गया था। उसके सेंटर को ताला लगाकर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed