फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   operation theater seal

मेडिकल स्टोर के अंदर चल रहा ओटी सील

Thu, 07 Jul 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
operation theater seal
मेडिकल स्टोर के अंदर चल रहा ओटी सील
विज्ञापन

मौके पर नहीं मिले डॉक्टर व संचालक, एक मरीज का किया गया था ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों और जांच केंद्रों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। बुधवार को विभाग की एक टीम ने गौरीबाजार क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां अवैध रूप से संचालित ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया। साथ ही संचालक को अभिलेख के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। ऐसा न करने पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग को गौरीबाजार क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे केंद्र के बारे में शिकायत मिली। प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर एडिशनल सीएमओ प्रशासन डॉ. सतीराम के नेतृत्व में एमपी तिवारी, सरोज तिवारी, अशोक गौतम, सूरज पांडेय छितही बाजार पहुंचे। इसके बाद टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छानबीन के दौरान अंदर ऑपरेशन थियेटर था। यहां हाल में एक मरीज मिली, जिसकी बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। यहां कोई चिकित्सक नहीं था और न ही संचालक थे। एक कर्मचारी मौजूद था। उसने न कागजात दिखाए और न ही सवालों का जवाब दिया। इसके बाद टीम ने ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया। साथ ही कर्मचारी से कहा कि वह सूचना दे कि अभिलेख के साथ संचालक व चिकित्सक को सीएमओ कार्यालय में उपस्थित हों। ऐसा न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल सीएमओ डॉ. सतीराम ने कहा कि छितही बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। अंदर ओटी मिला। एक मरीज की बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। एक कर्मी को छोड़कर डॉक्टर व संचालक नहीं मिले। उन्हें अभिलेख के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। ऐसा न होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी में वृद्ध मरीज को छोड़कर भाग गए तीमारदार, चर्चा
बरहज। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को तीमारदार वृद्ध मरीज को छोड़कर भाग गए। जानकारी होने पर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का प्राथमिक उपचार कराकर जिला अस्पताल भेजा। तीमारदारों द्वारा वृद्ध मरीज को छोड़कर भाग जाने की नगर में चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी थी। इसी बीच दो युवक 75 वर्षीय एक वृद्ध को इलाज के लिए लेकर आए। लोगों का कहना है कि हालत नाजुक जानकर सभी वृद्ध मरीज को अस्पताल में छोड़कर किनारा कस लिए। जानकारी होने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय पाल पुलिस को सूचना देेते हुए वृद्ध के प्राथमिक उपचार में जुट गए। लोग वृद्ध को बरहज के नंदना वार्ड निवासी बता रहे थे। तीमारदारों के वृद्ध को छोड़कर भाग जाने पर सभी उन्हें कोस रहे थे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि वृद्ध को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed