फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   open rain gutter

Deoria News: बारिश से जल निकासी की खुली पोल, जलभराव से मुश्किल में राहगीर

Thu, 13 Jul 2023 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
open rain gutter
सोनूघाट चौराहे पर प्राथमिक विद्यालय और सहकारी संघ,सदर ब्लॉक के पास हुआ जलभराव।
बारिश से जल निकासी की खुली पोल, जल भराव से मुश्किल में राहगीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया- सलेमपुर मार्ग पर शहर से सटे सोनूघाट चौराहे पर बारिश से जल निकासी के इंतजाम की पोल खुल गई है। नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।

सदर ब्लॉक के सोनूघाट चौराहे पर दो वर्ष पूर्व मुख्य सड़क से करीब सौ मीटर पटरी और नाले का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया था, लेकिन पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं कूड़ा करकट से नाला भर गया है। आए दिन मुख्य मार्ग से जिले के बड़े अधिकारी आते-जाते हैं, लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं पड़ती है। वहीं बगल में किसान सहकारी संघ और प्राथमिक विद्यालय भी है। पानी के सड़ने से नौनिहालों के संक्रामक बीमारी की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम वर्मा ने बताया गंदा पानी लगने और संक्रामक बीमारी फैलने की मौखिक शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। सोनूघाट के प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि कई बार अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की। पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed