फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   open help centre to make youth self reliant

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुला सहायता केंद्र

Thu, 05 Nov 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
open help centre to make youth self reliant
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुला सहायता केंद्र
विज्ञापन

देवरिया। राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कम्प्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. विकास सिंह ने कहा कि केंद्र की योजनाओं के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्टैंडअप इंडिया स्कीम, मुद्रा लोन योजना, क्रेडिट गारंटी फंड, एमएसएमई के अंतर्गत वित्तीय संस्थानों से सहायता दिलाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, ताकि युवा स्वयं का उद्यम या व्यवसाय शुरू कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें। देवरिया में भी इस प्रोजेक्ट के तहत एक सहायता केंद्र खोला गया है, ताकि यहां के युवाओं को भी इसका लाभ मिले।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को प्रोजेक्ट के तहत हनुमान मंदिर के पास स्थित शिक्षा सदन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अनुमोदित एवं राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक से क्रियान्वित किए जा रहे प्रोजेक्ट के तहत उत्तर-प्रदेश के युवाओं को निजी लिमिटेड कंपनी के पंजीकरण, औद्योगिक प्रयोजन के लिए औद्योगिक क्षेत्रों की भूमि, भवन-शेड आवंटन प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों, अर्ध-शहरी व शहरी इलाकों के युवाओं को सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम आकार के स्टार्टअप/उद्यमिता प्रारंभ करवाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाई जाएगी। उनके उद्यमों को सफल बनाने के लिए मार्केटिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी कंपनी से बनने वाले प्रोडक्ट का ब्रांडिंग (वोकल फॉर लोकल) वे स्वयं कर सकें। इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कार्य जारी है।

औद्योगिक सलाहकार एवं परामर्शदाता डॉ. विद्यासागर चौबे ने कहा की इस प्रोजेक्ट का सीधा उद्देश्य उद्यमिता स्थापित करवाना है, जिसके अंतर्गत युवाओं को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या एलएलपी या वन पर्सन कंपनी खुलवाने के लिए कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। बैठक में मोरध्वज पैकरा, शुभम त्रिपाठी, साकेत मणि त्रिपाठी, विनय मिश्र, राघव पांडेय, सुनील राय, रितेश बरनवाल, कमलेश गोयल, राजेश मद्घेशिया, गिरीश जायसवाल, जीवन लाल बरनवाल, शंभूशरण शुक्ल, हृदयेश चतुर्वेदी, पंकज यादव, ऋषिराज मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed