{"_id":"5eeba1d88ebc3e4329201140","slug":"opd-start-deoria-news-gkp3551614189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता के साथ ओपीडी का संचालन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता के साथ ओपीडी का संचालन आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण शिविर में सीएमओ ने दिए निर्देश, मरीज के साथ एक ही तीमारदार जा सकेगा
जुकाम, बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की अलग से होगी व्यवस्था
मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने की तैयारियों के क्रम में बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में आयोजित शिविर में सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया और शुक्रवार से सामान्य ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए गए।
सीएमओ डॉ.आलोक पांडेय ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी थमा नहीं है। बावजूद इसके चिकित्सा सेवाओं को लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता। ऐसे में प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी क्लीनिकों में सामान्य ओपीडी को शुरू किया जा रहा है। ऐसे में पूर्ण सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य है। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जाए। मॉस्क लगाना अनिवार्य है। रोगी के साथ एक ही तीमारदार आ सकता है।
जुकाम, बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की जाए। पंजीकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मी मास्क और ग्लब्स का प्रयोग करें। ऐसे स्वास्थ्य केंद्र जहां पर अधिक भीड़ होती है वहां एक से अधिक पंजीकरण काउंटर बनाये जाएं। फिजिकल डिस्टेंसिंग/सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में कराएं। गैर संचारी रोगों जैसे डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के मरीजों को एक माह की दवा दी जाए। जिससे उनका अस्पताल परिसर में बार बार आना न हो। इस दौरान एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. डीवी शाही, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।