फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   OP reached from the floor to the sky and then back to the floor again

Deoria News: फर्श से अर्श पर और फिर फर्श पर पहुंचे ओपी

Fri, 21 Nov 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
OP reached from the floor to the sky and then back to the floor again
ओपी श्रीवास्तव के मकान का बचा अवशेष मिट्टी ।संवाद
देवरिया। सहारा इंडिया समूह के उप प्रबंध निदेशक ओपी श्रीवास्तव ने अपना सफर फर्श से शुरू किया और अपनी मेहनत के बल पर अर्श पर पहुंच गए। समूह में उनकी तूती बोलती थी लेकिन एक के बाद एक मुकदमों से वह घिरते गए। अब उनकी किस्मत ने ऐसी करवट बदली कि वह फिर फर्श पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सलेमपुर कस्बे के वार्ड नंबर-8 हरैया मोहल्ला के रहने वाले ओपी श्रीवास्तव करीब 8 साल से अपने घर नहीं आए हैं। उनका पुश्तैनी मकान खंडहर हो चुका है। उनके जानने वाले बताते हैं कि ओपी श्रीवास्तव देवरिया और गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान ही सुब्रत राय सहारा के जिगरी हो गए थे।
विज्ञापन

देवरिया में ब्रांच मैनेजर रहे थे ओपी श्रीवास्तव: जब सुब्रत राय ने देवरिया में अपना पहला ब्रांच खोला तो इसकी जिम्मेदारी ओपी श्रीवास्तव को मिली। ओपी श्रीवास्तव इसके ब्रांच मैनेजर बने। ओपी श्रीवास्तव ने दोस्त के व्यापार को आगे बढ़ाने और बचाने का हर संभव जतन किया। ओपी श्रीवास्तव के देवरिया में ब्रांच मैनेजर रहते जिले भर से तमाम लोगों को न केवल सहारा से कार्यकर्ता के रूप में जोड़ा गया, बल्कि लोगों के रुपये भी खूब जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed