{"_id":"68b895bad1d53917b7098626","slug":"only-when-women-are-empowered-will-a-healthy-society-be-created-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-162325-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जब महिला सशक्त होगी, तभी स्वस्थ समाज का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जब महिला सशक्त होगी, तभी स्वस्थ समाज का होगा निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। श्रीराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय तेलिया कलां में बुधवार को छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और साइबर क्राइम पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बरहज के एसडीएम व सीओ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बरहज के एसडीएम विपिन द्विवेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को जागरूक कर उनके अधिकार और कर्तव्यों को बताना ही महिला सशक्तीकरण है। जब महिला सशक्त होगी, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।
क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि साइबर क्राइम बहुत बढ़ चुका है। तमाम फर्जी वीडियो काॅल्स, व्हाट्सएप मैसेज, ओटीपी आदि के जरिये ठगी की जा रही है।
ऐसे ही धोखाधड़ी से बचाव के लिए सरकार और प्रशासन लोगों को जागरूक कर रही है। एसओ दिलीप सिंह ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान एस एसआई महेंद्र यादव, एसआई सुमित कांत, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार, सतीश सिंह, डाॅ. कमलेश दत्त पांडेय आदि मौजूद रहे।