फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ongoing cuts of more than eight hours a day and two-three hours a night

Deoria News: आठ घंटे से अधिक दिन और दो-तीन घंटे रात में हो रही कटौती

Wed, 30 Jul 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ongoing cuts of more than eight hours a day and two-three hours a night
बारिश के चलते बाहर भी नहीं निकल पा रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर दिन में आठ घंटे से अधिक और फिर रात में भी दो से तीन घंटे तक रोस्टिंग कटौती का सिलसिला जारी है। बारिश होने के बाद उमसभरी गर्मी में और इजाफा हो गया। फिर भी कटौती में कमी नहीं हो रही है। बारिश होने से रात में लोग बाहर भी नहीं निकल पा रहे है। क्षेत्र में जर्जर तारों के टपक टपक कर गिरने से अलग आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

सलेमपुर 132 ट्रांसमिशन से खुखुदूं बिजली घर को सप्लाई मिलती है। यहां से चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की आपूर्ति की जाती है। सोमवार को दिन में सात से आठ घंटे तक रोस्टिंग कटौती होने के बाद रात में भी घंटों तक आपूर्ति ठप रही है। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि रात में भी दो-तीन घंटे तक रोस्टिंग कटौती के चलते आपूर्ति प्रभावित रही है।
विज्ञापन

इधर, बारिश होने से उमसभरी गर्मी में और ज्यादा इजाफा हो गया है। जिसके चलते बिजली नहीं रहने पर घरों के अंदर रहने पर काफी परेशानी हो रही है। जिला पंचायत सदस्य और बसपा नेता संदेश यादव उर्फ मिस्टर, कमलेश राय, मंटू मद्धेशिया, दिग्विजय राय, शशिभूषण राय, प्रधानाचार्य लालजी यादव आदि लोगों का कहना है कि दिनभर का समय तो कैसे भी निकल जा रहा है। मगर रात में हो रही कटौती से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक-रुक कर बारिश होने के चलते कोई बाहर भी नहीं निकल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की डीएम दिव्या मित्तल से मांग की है। जेई सोनू कुमार का कहना है कि जो भी कटौती हो रही है रोस्टिंग के तहत हो रही है। उपकेंद्र को जितनी बिजली मिल रही है क्षेत्र में उतनी आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed