फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One thousand liters of diesel stolen from two trucks parked at a petrol pump.

Deoria News: पेट्रोल पंप पर खड़े दो ट्रकों से एक हजार लीटर डीजल चोरी

Fri, 19 Sep 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
One thousand liters of diesel stolen from two trucks parked at a petrol pump.
तरकुलवा। कंचनपुर के एक पेट्रोल पंप पर खड़े दो ट्रकों से बुधवार की रात चोरों ने एक हजार लीटर डीजल चुरा लिया। पुलिस की सुस्ती से एक महीने में कई बार डीजल चोरी की वारदात हो चुकी है। पीड़ित ट्रक मालिकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की वारदात के बाद एक जरकिंग में डीजल ले जाते दो लोगों की तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बंजरिया निवासी दीपक गुप्ता के पास दो ट्रक है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके दो ट्रक और एक-एक कंचनपुर तथा वाराणसी के ट्रक बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के बाद कंचनपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर खड़े थे। देर रात चोरों ने उनके एक ट्रक और वाराणसी के एक ट्रक की टंकी का ढक्कन खोलकर एक हजार लीटर डीजल चोरी कर लिया। एक ट्रक की टंकी के ढक्कन की जाली वेल्डिंग थी और एक ट्रक पेट्रोल पंप के ऑफिस के सामने खड़ी थी। इससे चोर उन ट्रकों से डीजल नहीं चुरा पाए। । थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि डीजल चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed