{"_id":"61cdf74a21956e08a83cb1e7","slug":"one-more-died-in-accident-due-to-truck-entered-in-house-deoria-news-gkp4218977164","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ट्रक घुसने से घायल किशोरी ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में ट्रक घुसने से घायल किशोरी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के देवरिया-कसया मार्ग पर बुधवार की सुबह रघवापुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रक सफाई कर्मचारियों के मकान में घुसने से घायल किशोरी की भी बुधवार देर रात मेडिकल कोलज में मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
बृहस्पतिवार दोपहर में सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने परिजनों को भूमि पट्टा आवंटन का प्रमाणपत्र दिया। जबकि कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने दोनों परिवारों को दस हजार रुपये की सहायता दी।
सदर कोतवाली के रघवापुर गांव के पास सुबह करीब 7:30 बजे सड़क के किनारे सफाईकर्मी मिथुन कुमार और उसके चाचा जितेंद्र के कच्चे मकान में अनियंत्रित ट्रक टकरा गया। घर में सो रहे वीरू (15), उसके चाचा भोलू (19) की मौके पर मौत हो गई। जबकि सनी (07) पुत्र जितेंद्र, माया (14) व ज्योति पुत्री मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गए। माया की गोरखपुर में मेडिकल कालेज में बुधवार की रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के शिकार परिजनों को सांत्वना देने सदर विधायक, एडीएम प्रशासन और एसडीएम सदर सौरभ सिंह पहुंचे। रघवापुर के ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर दोनों परिवारों को डेढ़-डेढ़ डिस्मिल भूमि का पट्टा स्वीकृत किया गया। जबकि कोतवाल ने पीड़ितों को दस हजार रुपये दिया।