{"_id":"6146351c8ebc3e915e51bb94","slug":"one-found-corona-positive-10258-vaccinated-deoria-news-gkp409730660","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, 10258 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, 10258 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, 10258 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। आए दिन पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप है। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या आठ हो गई है। होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 20219 लोग पॉजिटिव हुए हैं। वहीं 19992 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 219 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। एक्टिव केस आठ हो गए हैं। कोरोना संक्रमण केे रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जांच कराने के साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। कहा कि कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कोरोना के नियमों का पालन करने तथा टीका लगवाने की अपील की है।
दूसरी ओर, जनपद में टीकाकरण कार्य चल रहा है। इसे लेकर लोगों में जागरूकता आई है। केंद्रों पर टीकाकरण के लिए भीड़ जुट रही है। शनिवार को केवल द्वितीय डोज ही लगी। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बने टीकाकरण केंद्र पर विदेश जाने वालों की टीका लगवाने के लिए लंबी कतार रही। यहां जनपद के विभिन्न हिस्से से लोग आए थे। साथ ही अन्य लोगों को भी वैक्सीन की द्वितीय डोज दी गई। जिले में शनिवार को 93 केंद्रों पर टीकाकरण कार्य हुआ। सभी केंद्रों पर द्वितीय डोज दी गई। इन केंद्रों पर लक्ष्य 10520 के सापेक्ष 10258 लोगों को टीका लगा। इसमें युवा 4562, बुजुर्ग 1941 व 45 वर्ष के ऊपर के 3755 लोगों को वैक्सीन की द्वितीय डोज दी गई।