फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one dued due to corona, no case found positive

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 105 एक्टिव केस

Wed, 16 Jun 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
one dued due to corona, no case found positive
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 105 एक्टिव केस
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। बुधवार को जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20141 हो चुकी है, जबकि 19821 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 105 है। होम आइसोलेशन में 44 लोग हैं। जिले में अब तक 215 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में 21 तथा दो निजी अस्पताल में भर्ती दो लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में 21, तथा निजी अस्पताल आस्था व सावित्री में भर्ती एक-एक मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि निजी अस्पताल स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
3534 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में बुधवार को टीकाकरण कार्य बारिश के कारण धीमा रहा। जिले में 26 केंद्र विशेष कर युवाओं तथा दो केंद्र पर बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीका लगाया गया। वहीं जिला महिला अस्पताल के पिंक बूथ पर महिलाओं को वैक्सीन की डोज दी गई। वैक्सीन लगवाने को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। उधर अन्य केंद्रों पर भी लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जनपद के 93 केंद्रों पर बुुधवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 1487 युवाओं, 580 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 1114 लोगों, एक हेल्थ केयर वर्कर, पांच फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 347 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य नौ हजार के सापेक्ष 3534 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सभी लोग बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed