{"_id":"6af4b94e47572f59710dd545","slug":"altercation-at-wedding-ceremony-leads-to-physical-clash-12-people-injured-deoria-news-c-208-1-deo1013-196438-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी समारोह में विवाद के बाद मारपीट, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी समारोह में विवाद के बाद मारपीट, 12 लोग घायल
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव में मंगलवार देर रात शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने अकूबा गांव से शादी में शामिल होने आए मेहमानों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी सलेमपुर में कराया गया।
जानकारी के अनुसार, तेलिया कला गांव निवासी इकबाल अंसारी की बेटी की मंगलवार रात शादी थी। समारोह में पड़ोसी गांव अकूबा से कई मेहमान आए थे। इसी दौरान गाली-गलौज को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
आरोप है कि कुछ देर बाद जब शादी समारोह में भोजन की तैयारी चल रही थी, तभी तेलिया कला गांव के कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और अकूबा से आए मेहमानों पर हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हमले में जमशेद अली, सलीम अंसारी, कमरुद्दीन, शमशाद, नौशाद, शहजाद, मुसाफिर, एजाज और इस्तेखार अहमद समेत करीब 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।