{"_id":"6af4b8ce5717b9a5fc0b9b04","slug":"left-the-house-door-open-and-went-for-a-walk-35000-rupees-stolen-deoria-news-c-208-1-deo1049-196457-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर का दरवाजा खुला छोड़ टहलने गए, 35 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर का दरवाजा खुला छोड़ टहलने गए, 35 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गरुणपार मोहल्ले में मंगलवार तड़के घर का दरवाजा खुला छोड़कर टहलने गए परिवार के घर से 35 हजार रुपये चोरी हो गए। वापस लौटने पर पर्स जमीन पर पड़ा मिला और उसमें रखे रुपये गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गरुणपार चौराहा स्थित कुम्हार गली निवासी शुभम जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ टहलने निकले थे। जल्दबाजी में घर का दरवाजा खुला रह गया। कुछ देर बाद लौटे तो घर में रखा पर्स जमीन पर पड़ा मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें रखे 35 हजार रुपये गायब थे। परिवार के लोगों ने आसपास रुपये तलाशे, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद शुभम ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक लवकुश यादव को सौंपी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।