Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brother head split open during a dispute over a share in a house; FIR registered against four people.

Deoria News: मकान में हिस्सेदारी के विवाद में भाई का सिर फोड़ा, चार पर एफआईआर

Thu, 12 Nov 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Brother head split open during a dispute over a share in a house; FIR registered against four people.
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भरौली बाजार में मकान में हिस्सेदारी के विवाद में एक व्यक्ति पर ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पीटने का आरोप है। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आठ नवंबर को हुई घटना में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

भरौली बाजार निवासी नीरज प्रसाद उर्फ सत्य प्रकाश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता रामकिशुन ने मकान बनवाया था। तीन भाइयों में प्रमोद कुमार गौतम सबसे बड़े हैं। आरोप है कि प्रमोद और धीरेंद्र प्रताप चौधरी ने अपने हिस्से से अधिक कमरे ले लिए, जबकि उन्हें केवल एक कमरा मिला। इसी को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

आठ नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नीरज की पत्नी सीमा देवी कमरे और बरामदे की सफाई के बाद फर्श सुखाने के लिए पंखा चला रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान धीरेंद्र पहुंचे और गाली देने लगे। उन्होंने बिजली का बोर्ड भी तोड़ दिया। विरोध करने पर भतीजे रोहित कुमार, भतीजी रीना और पत्नी किरन देवी को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चारों ने नीरज को पीटना शुरू कर दिया। धीरेंद्र ने ईंट से सिर पर वार कर दिया। इससे नीरज लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचीं सीमा को भी बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा।

सीमा ने डायल 112 पर सूचना दी और एंबुलेंस से पति को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर गोरखपुर रेफर किया। हालांकि, परिजनों ने उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने धीरेंद्र, रोहित, रीना और किरन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक संजय कुमार पाल को सौंपी है। सदर कोतवाली प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed