फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one died in accident, two injured

बाइक की चपेट से युवक की मौत, दो घायल

Wed, 18 May 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
one died in accident, two injured
बाइक की चपेट से युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पगरा रोड पर बरई टोला के पास सोमवार की देर शाम दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मुन्ना नामक युवक को मृत घोषित कर दिया।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के गुद्दीजोर गांव निवासी मुन्ना मद्धेशिया (25) पेंटर का काम करते थे। घटना के दिन बाइक से अपने एक दोस्त के साथ काम पर गए थे। शाम को वह घर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आसपास के लोगों की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि एक अन्य युवक घायल होने के बाद भी मौके से भाग लिया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मुन्ना अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed