फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one dead and 46 new corona cases found in deoria

कोरोना से एक की मौत, 46 मिले पॉजिटिव, संक्रमण अधिकारी भी संक्रमित

Wed, 16 Sep 2020 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
one dead and 46 new corona cases found in deoria
कोरोना से एक की मौत, 46 मिले पॉजिटिव, संक्रमण अधिकारी भी संक्रमित
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना से बुधवार को शख्स की मौत हो गई। सीएमओ कार्यालय के संक्रमण अधिकारी समेत 46 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 5245 हो गई है। हालांकि कुछ दिन से मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।

सदर कोतवाली के रजला गांव के रहने वाले 55 वर्षीय एक शख्स ने पिछले दिनों कोरोना की जांच कराई। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए। उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 46 लोग पॉजिटिव हो गए हैं। इसमें सीएमओ कार्यालय में तैनात संक्रमण अधिकारी भी शामिल हैं। पिछले छह महीने से वह कोरोना संक्रमण में लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। उनके साथ के कई लोग पहले ही पॉजिटिव हो गए थे। संक्रमण अधिकारी के साथ रहने वाले कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने और होम आइसोलेशन के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बुधवार को कोरोना से एक अधेड़ की मौत हो गई है। हमारे कार्यालय के संक्रमण का कार्य देखने वाले भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ रहने वाले सभी को होम आइसोलेशन में रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ रहने वाली सभी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed