फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One day deducted salary and honorarium of absent teachers, teachers

अनुपस्थित अध्यापकों, शिक्षामित्रों का एक दिन का कटा वेतन व मानदेय

Wed, 14 Sep 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
One day deducted salary and honorarium of absent teachers, teachers
अनुपस्थित अध्यापकों, शिक्षामित्रों का एक दिन का कटा वेतन व मानदेय
विज्ञापन

जिले के सभी बीईओ के विद्यालयों के निरीक्षण में गैरहाजिर पाए गए थे
देवरिया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चंद्र ने पूर्व में खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अध्यापक, अध्यापिका, अनुदेशक एवं शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन व मानदेय काटने का निर्देश दिया है तथा सात दिन के अंदर साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।

बीएसए ने बताया कि जिले के सभी बीईओ ने 9, 10, 12 व 13 सितंबर को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया था, जो अध्यापक, अध्यापिका, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। उनका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अंकित कर दिया गया है। सभी बीईओ ने अपनी-अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। बीएसए ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित अध्यापकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का एक दिन वेतन व मानदेय काटने का निर्देश दिया है। बीएसए ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सात दिन के अंदर साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed