{"_id":"6925f27fc788a026dc091034","slug":"one-accused-in-saraya-firing-case-arrested-search-continues-for-another-deoria-news-c-208-1-deo1010-168782-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरया गोली कांड का एक अभियुक्त गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरया गोली कांड का एक अभियुक्त गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
Tue, 25 Nov 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के सरया गोली कांड की घटना में फरार चल रहे दो अभियुक्तों में एक अभियुक्त किशन कुमार कश्यप को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त प्रत्यय कुमार की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।
शुक्रवार को खामपार थाना क्षेत्र के सरया में पैसे के लेनदेन में गांव के दो युवकों ने दिनदहाड़े सरया निवासी जाहिद अंसारी को घर से बुलाकर गांव के बाहर गोली मार दी थी। गोली पेट में लगने के बाद हमलावर फरार हो गए थे। घायल का इलाज गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। घटना के दो दिन बाद घायल जाहिद अंसारी के पिता दिलशेर अहमद की तहरीर पर पुलिस सरया निवासी आरोपी युवक प्रत्यय कुमार और किशन कश्यप के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी।
मंगलवार को पुलिस ने कुकुर घाटी नंदपुर के हाहा पुल के पास से किशन कश्यप को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि एक अभियुक्त किशन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।