फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   On whose head will the crown of victory be tied, speculation intensifies

Deoria News: किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, अटकलें तेज

Sun, 07 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
On whose head will the crown of victory be tied, speculation intensifies
प्रत्याशियों के पार्टी कार्यालय और आवासों पर जश्न की तैयारी जोरों पर
विज्ञापन

सच्चिदा नंद पांडेय
बरहज। नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न होने के बाद फुर्सत में प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा ठोंक रहे हैं। जबकि निर्दल प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में अपने को पीछे नहीं बता रहे हैं। प्रत्याशियों के पार्टी कार्यालय और आवासों पर जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि मतदाताओं की खामोशी के बीच 13 मई को होने वाली मतगणना में ताज किसके सिर बंधेगा, इसे लेकर अटकलें तेज हैं।
इस बार का निकाय चुनाव काफी दिलचस्प रहा है। जीत दर्ज कराने को लेकर प्रत्याशियों ने हर संभव हथकंडा अपनाया है। लोगों के अनुसार चुनाव में रुपये के साथ-साथ मीट और शराब भी वितरित किया गया। वहीं मतदाता भी सबसे हामी भर रहे थे। मतपेटिका में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 13 मई को होना है। जिसे लेकर सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं समर्थक भी जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दिए हैं। दुकानों पर मिठाई के अलावा फूल माला आदि का ऑर्डर भी दिया जाने लगा है। जहां एक ओर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे हैं। वहीं मतदाता कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। जिससे नगर में लोग पसोपेश में हैं।
विज्ञापन

स्पीक अप--
डबल इंजन की सरकार में प्रदेश और देश का अबाध गति से विकास हो रहा है। निकाय चुनाव में इस बार पार्टी ने टिकट देकर मैदान में उतारा था। जनता पर पूरा भरोसा है। परिणाम आने और निर्णय पक्ष में होने के बाद नगर का ऐतिहासिक विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरेंद्र गुप्त भाजपा प्रत्याशी
निकाय चुनाव में यदि इस बार जनता ने साइकिल की सवारी करना पसंद किया है। जीत मिलने पर बिना किसी भेदभाव के अपने वादों पर खरा उतरते हुए नगर का विकास कराया जाएगा। हुए चुनाव में अधिक से अधिक वोट पक्ष में पड़े हैं।
अनूप मद्धेशिया सपा प्रत्याशी
नगर पालिका चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी हूं। लोगों पर पूरा भरोसा है। यदि लोगों का आशीर्वाद मिला तो गौरा-बरहज को बेहतर नगरपालिका का दर्जा दिलाने की कोशिश किया जाएगा। गरीब तबके के लोगों को आवास के साथ ही नगर में बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराना प्राथमिकता में होगा।

श्वेता जायसवाल बसपा प्रत्याशी
नगर की बहू होने के साथ प्रत्याशी रूप में मैदान में उतरी हूं। लोगों पर पूरा भरोसा है। जीत हासिल होने पर नगर का विकास कराया जाएगा। जो कार्य अधूरे या छूट गए हैं। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर वरीयता देकर पूरा कराया जाएगा। नगर की साफ-सफाई के अलावा अन्य कार्यों पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
तारा जायसवाल निर्दल प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed