फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   on last monday of sawan crowd of shivbhakt

हर-हर महादेव के जयकारे के बीच हुआ दुग्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक

Tue, 09 Aug 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
on last monday of sawan crowd of  shivbhakt
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : DEORIA
हर-हर महादेव के जयकारे के बीच हुआ दुग्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक
विज्ञापन

सावन महीने के अंतिम सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़
मंदिर पर भंडारे में शामिल हुए शिवभक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सावन महीने के अंतिम सोमवार को पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर पर सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान आयोजित भंडारे में शामिल होकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में आरती के बाद जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के जयकारे को देखते हुए सुबह तीन बजे गर्भगृह का कपाट खोल दिया गया। बेलपत्र, धतूरा, सरयू जल, भांग, मधु, कुशाजल और दूध से भक्तों ने शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चन किया। मंदिर पर जुटी भीड़ को देखते हुए परिसर के दक्षिणी द्वार से बैरिकेडिंग कर लोगों को मंदिर में प्रवेश कराया गया। इस दौरान गर्भगृह में उमस से व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मचारी भी परेशान दिखे।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य गेट से वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई। मंदिर के द्वार पर विधायक जयप्रकाश निषाद की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। भक्तों ने पूड़ी, हलवा का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर पर पूजा-अर्चन करने के बाद लोगों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भी लोगों ने सोमवार को पूजन-अर्चन किया। गांव-गांव स्थित कालीमंदिर पर श्रद्धालुओं ने श्रावणी पूजा चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ईओ कमलेश कुमार शाही, राजीव गुप्ता, केके सिंह, तेज प्रताप गुप्त, सुनील गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में भोर से ही लग गई कतार
सलेमपुर। सावन के अंतिम सोमवार को बोलबम व हर हर महादेव के नारे से शिवालय गूंज उठे। लोगों ने जलाभिषेक किया व पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में लोग भोर से ही जलाभिषेक के लिए कतार में लग गए। बारी आने पर जलाभिषेक किए। अक्षत, पुष्प, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा व गाय का दूध चढ़ाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा बंजरिया, चेरो, बरठी, चकरा गोसाईं, बरठा बाबू, ठाकुर गौरी, सोहनाग, माड़ोपार, सोहगरा के बाबा हंसनाथ के दरबार में पहुंच कर लोगों ने जलाभिषेक किया।
फोटो समाचार
श्रावण के अंतिम सोमवार को उमड़े भक्त
भाटपार रानी। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर मंगलवार को नगर व क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
क्षेत्र की बिहार सीमा पर स्थित सोहगरा धाम के बाणासुर द्वारा स्थापित शिवलिंग पर बिहार और उत्तर प्रदेश की बड़ी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु भोर से ही कतार में लगकर जलाभिषेक किए। यह क्रम पूरे दिन जारी रहा। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान रहा। इसके अलावा भाटपार रानी नगर के शिव मंदिर तथा क्षेत्र के खैराट, भिगारी बाजार, सरया, महुवबारी, सवरेजी, बनकटा शंभू, अकटही, सोहनपुर, बरईपार बाबू, बंगरा बाजार, टीकमपार, भवानी छापर आदि दर्जनों गांवों में स्थापित शिव मंदिरों में श्रद्धालु पूरे दिन जलाभिषेक करते रहे। अनेक महिलाएं व्रत रहीं। अनेक जगहों पर श्रद्धालुओं ने शांति के लिए रुद्राभिषेक भी संपन्न कराया। संवाद
फोटो समाचार..
तीन शिव मंदिरों में पूरे दिन शिवभक्त कराते रहे रुद्राभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। प्राचीन शिव मंदिर मठिया में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों का रेला उमड़ा रहा। दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंजता रहा। दूर-दूर से आएं शिवभक्त पूरे दिन रुद्राभिषेक कराते रहे।
प्राचीन शिव मंदिर मठिया शिवालय पर प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को शिव भक्तों की भीड़ भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए उमड़ती है। श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने पर यहां भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक कराते हैं। पूरे श्रावण मास भर यहां मेला लगा रहता है। स्थानीय जनपद सहित आस-पास के अन्य जनपदों और बिहार प्रांत से भी शिव भक्त भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवभक्त भोर से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगाकर खड़े रहे। शिव भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मठिया शिव मंदिर में पांच शिवलिंग स्थापित हैं। इसमें तीन अलग-अलग मंदिरों में और दो चबूतरे पर स्थापित हैं। स्थानीय विद्वानों के मुताबिक सभी शिवलिंग त्रेता युग के माने जाते हैं।
फोटो
नर्मदेश्वर मंदिर में हुआ 1001 रुद्राभिषेक
बघौचघाट। सावन के अंतिम सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1001 लोगों ने एक साथ रुद्राभिषेक कराया। मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा था। महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
क्षेत्र के मेदीपट्टी खुदवा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आस्था का केंद्र बना है। सावन में बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन के अंतिम सोमवार को भोर से ही महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। दिन भर जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। मंदिर में वैदिक मंत्रों और घंटे की आवाज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।

सुबह मंदिर परिसर में क्षेत्र के 1001 लोगों ने एक साथ रुद्राभिषेक किया। यह दृश्य अद्भुत दिख रहा था। मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने सभी भक्तों को अपने हाथ से प्रसाद वितरित किया पूरा परिवार भक्तों की सेवा में लगा रहा। मंदिर के पुजारी परमेश मिश्र ने बताया कि हजारों लोगों ने जलाभिषेक किया। महिलाओं के लिए अलग रूट बनाया गया था। सुरक्षा के लिए बघौचघाट थाना प्रभारी हमराहियों के साथ मौजूद रहे। इसी तरह साखिनी गांव के नाथ मंदिर, पथरदेवा शिव मंदिर, सिधावे शिव मंदिर में भी भारी भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed