फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   On asking for water, PRD jawans beat up the Divyang going home from the shop

Deoria News: पानी मांगने पर पीआरडी के जवानों ने दुकान से घर जा रहे दिव्यांग को पीटा

Sun, 30 Jul 2023 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
On asking for water, PRD jawans beat up the Divyang going home from the shop
दिव्यांग सचिन सिंह
वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई, पीआरडी के दो जवानों के सेवा पर रोक
विज्ञापन




दिव्यांग की तहरीर पर केस दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी


रुद्रपुर, देवरिया। कस्बे के आदर्श चौराहे पर शनिवार रात मोटराइज्ड साइकिल से घर जा रहे एक दिव्यांग के पानी मांगने पर पिकेट ड्यूटी पर लगे पीआरडी के जवानों ने पिटाई कर दी। घटना की किसी ने छत से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रविवार सुबह एसपी संकल्प शर्मा ने घटना की जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि दूसरी तरफ विभाग ने दोनों जवानों की सेवा पर रोक लगा दिया है।

रुद्रपुर कोतवाली अहलादपुर मरकड़ी के रहने वाले सचिन सिंह दोनों पैर से दिव्यांग हैं। उनके पिता सत्यदेव सिंह और मां पुष्पा देवी की 2010 में मौत हो गई। दो बडे़ भाई पवन और नित्यानंद बाहर रहकर कमाई करते हैं। दिव्यांग सचिन के अनुसार अक्सर वह बाहर रहकर होटल में खा लेते हैं। शनिवार रात वह नगर के पूर्वी बाईपास स्थित होटल से भोजन करके घर लौट रहे थे। दिव्यांग के अनुसार वह आदर्श चौराहे पर पहुंचे थे कि पानी की जरूरत पड़ी। आदर्श चौराहे पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पीआरडी के जवानों से बोतल में पानी मांगा। इस बात पर पीआरडी के जवान गुस्सा गए। इसके बाद दिव्यांग की पीआरडी के जवानों ने ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। इतना नहीं वह भागने लगे तो दौड़ा कर पिटाई की। इसके बाद पिकेट ड्यूटी पर तैनात जवान कोतवाली लेकर गए, जहां कुछ पुलिस कर्मियों ने दिव्यांगता पर दया दिखाते हुए छोड़ दिया। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे लेकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन








कोट

दिव्यांग की पिटाई के मामले में जांच कराने पता चला कि दोनों पीआरडी के जवान है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विभागीय कार्रवाई भी की गई है। संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed